मंगलवार, 15 दिसंबर 2009

धनोल्टी - सहस्त्रधारा ट्रेकिंग

इन सर्दियों में धनोल्टी से सहस्त्रधारा की ट्रेकिंग सही रहेगी। ना तो बर्फ की दिक्कत, ना ही ज्यादा दूर जाने की परेशानी। धनोल्टी में तो बर्फ पड़ जाती है लेकिन नीचे सहस्त्रधारा में नहीं पड़ती। इसमे अपने साथ ज्यादा सामान लादने की भी जरुरत नहीं है।
धनोल्टी पहुँचने के लिए सबसे पहले मसूरी जाना पड़ेगा। मसूरी से धनोल्टी तक बसें आसानी से मिल जाती हैं। धनोल्टी में ठहरने के लिए पर्याप्त साधन हैं। अगले दिन चाहें तो बीस किलोमीटर दूर सहस्त्रधारा चले जाओ, नहीं तो चौदह किलोमीटर दूर भीत्सी गाँव में भी रुक सकते हैं।
सहस्त्रधारा तो खैर काफ़ी प्रसिद्ध जगह है। यहाँ से देहरादून केवल चौदह किलोमीटर दूर है। यह ट्रेक सघन जंगलों से भरा हुआ है। अगर जाओगे तो बहुत मजा आएगा। अगली बार जब भी देहरादून - मसूरी जाओ तो इस ट्रेक को भी देखना। वापस आकर मुझसे भी बताना अपने अनुभव।
अगले मंगलवार को भी किसी विंटर ट्रेकिंग के बारे में जानकारी देंगे। तब तक के लिए नमस्कार।

कोई टिप्पणी नहीं: